फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बीच सड़क पर पति ने पत्नी के साथ की ऐसी हरकत, देखकर लोगों को आ गया गुस्सा...पीट-पीटकर कर दिया लहूलुहान

Mon, 17 Jun 2024 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

बीच सड़क पर पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी हरकत की, जिसे देखकर राहगीर भी खुद को रोक न पाए। लोगों ने पति को  पीट-पीटकर लहूलुहान  कर दिया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के होटल में सगाई समारोह चल रहा था, इसी बीच दंपती में विवाद हो गया। मारपीट होने लगी। दोनाें सड़क पर आ गए। पति ने वहां भी पत्नी को थप्पड़ मारे। यह देख राहगीर ने टोका तो पति उससे भी मारपीट करने लगा। इस पर राहगीर ने ग्रामीणों को बुला लिया और सभी ने पति की धुनाई कर दी। वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

 

मामला रात 11 बजे सिकंदरा क्षेत्र, अरसेना स्थित होटल का है। दंपती में मारपीट के बाद हंगामा हो गया। पुलिस के अनुसार बल्देव निवासी युवक-युवती का सगाई समारोह चल रहा था। टेढ़ी बगिया से रिश्तेदार दंपती भी समारोह में पहुंचे थे। समारोह में दंपती में विवाद हुआ। पति ने पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। पत्नी रूठ कर होटल से बाहर सड़क पर निकल आई। पैदल हाईवे की तरफ जा रही थी। पीछे से पति आया और सड़क पर पत्नी को थप्पड़ मारने लगा।

 
विज्ञापन

यह देख स्कूटी सवार रुक गया। उसने मारपीट करने से महिला के पति को रोका तो विवाद और बढ़ गया। महिला के पति ने राहगीर युवक से भी मारपीट की। इस पर युवक ने गांव से अपने साथियों को बुला लिया। बड़ी संख्या में इकठ्ठा हुए ग्रामीणों ने महिला के पति की जमकर धुनाई की। उसके सिर, मुंह व आंख पर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। सीसीटीवी फुटेज से जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें