फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ में डिलीवरी देने से पहले 1 करोड़ के हीरे के जेवरात चोरी, इस तरह कार से उड़ाया बैग

Mon, 17 Jun 2024 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में हीरा व्यापारी को टप्पेबाजों निशाना बनाया। हीरा कारोबारी डिलीवरी देने के लिए लखनऊ जा रहा था, उससे पहले की कार से हीरा जड़े जेवरात का बैग उड़ा लिया गया। 
 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हीरे लूटने वाले बदमाश - फोटो : सीसीटीवी से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मदिया कटरा तिराहा पर पुलिस सहायता केंद्र से 10 कदम दूर शनिवार रात बदमाशों ने हीरा व्यापारी की कार से एक करोड़ रुपये मूल्य के हीरा जड़े जेवरात उड़ा लिए। सोमवार को लखनऊ में कारोबारी को जेवरात की डिलीवरी देनी थी। डिलीवरी से पहले ही वह लुट गए। उनके बैग में 400 ग्राम सोने के आभूषणों में जड़े 100 कैरेट हीरा जेवरात थे।
विज्ञापन


परिणय कुंज, बाग फरजाना निवासी हीरा कारोबारी नितिन मेहरोत्रा (51) का संजय प्लेस स्थित हेरीटेज टावर में प्रकाश डायमंड कॉरपोरेशन के नाम से शोरूम है। शोरूम से शनिवार शाम करीब 6.45 बजे वह कार से साकेत कॉलोनी में फिजियोथैरिपी सेंटर के लिए निकले। रात 8 बजे वह फिजियोथैरेपी सेंटर से लौटते हुए जयपुर हाउस गए। वहां उनकी ससुराल थी। उन्होंने बताया कि ससुराल में 9.710 मि.ग्रा. माल की डिलीवरी दी। वहां से लोहामंडी होते हुए करीब 8:30 बजे मदिया कटरा स्थित नीरज डेरी पर पहुंचे। तभी एक लड़के ने मेरी कार का शीशा खटखटा कर बोला कि आपनी कार का टायर चैक कर लो। उन्होंने डिवाइडर किनारे कार रोकी। कार से उतरकर टायर देखा, तभी दूसरा लड़का भीख मांगते हुए आकर बोला मुझे दही दिलवा दो। इतने में सड़क चलते राहगीर ने बताया कि भाई साहब आपका बैग एक लड़के ने निकाल लिया है।


 

2016 में संभाला था पिता का कारोबार
हीरा कारोबारी नितिन मेहरोत्रा ने बताया कि मर्चेंट नेवी में कैप्टन थे। 1996 से 2012 तक मर्चेंट नेवी में सेवाएं दी। फिर 2012 से 2016 तक मैरीन फ्लैग स्टेट इंस्पेक्टर रहे। दुबई में उनकी तैनाती थी। पांच देशों में कार्यक्षेत्र था। उन्होंने बताया कि फ्लैग स्टेट इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर 2016 में उन्होंने अपने पिता का हीरा आभूषणों का कारोबार संभाला। जिसके वह मालिक हैं।

 

जेवरात में जड़े थे 100 कैरिट के हीरे
हीरा कारोबारी नितिन ने बताया कि उनके बैग में लेपटॉप, पर्स के अलावा 100 कैरेट हीरा जड़े 38 जेवरात थे। जिन्हें करीब 400 ग्राम सोने में जड़ा गया था। बैग में करीब 1.50 लाख रुपये नकद थे। सोमवार को लखनऊ में उन्हें इस माल की डिलीवरी करनी थी। जेवरात में पांच हीरों के हार थे। पांच जोड़ी हीरों के कुंडल थे। करीब 100 कैरेट के हीरे थे। जिनका बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक था।

 
विज्ञापन

सीसीटीवी से मिले हैं सुराग
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिले हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं। बाहरी गैंग के शामिल होने का शक है। जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें