फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गेस्ट हाउस में पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा, पति ने बुलाई पुलिस और फिर हुआ कुछ ऐसा...

Tue, 18 Jan 2022 12:19 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

धार्मिक नगरी में होटल और गेस्ट हाउस में बिना एंट्री के कमरे दिए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं कुछ दिनों पहले देह व्यापार का मामला भी हाईवे के एक होटल में पकड़ा गया था। 
विज्ञापन
गेस्ट हाउस के कमरे में पति-पति और प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के साथ रंगरेलियां मनाते प्रेमी को पति ने रंगेहाथ गेस्ट हाउस में पकड़ लिया। पति ने पुलिस बुलाकर पत्नी और प्रेमी को गोवर्धन पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस पति की शिकायत पर पत्नी और प्रेमी सहित होटल का रजिस्टर थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले में पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


मामला गोवर्धन का है। यहां के गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य तीर्थस्थल की छवि को धूमिल कर रहे हैं। सोमवार को एक महिला मथुरा से अपने प्रेमी के साथ गोवर्धन पहुंची। बस स्टैंड के समीप एक गेस्ट हाउस में कमरा बुक किया था। इसी बीच महिला का पति मथुरा से पीछा करते हुए गोवर्धन पहुंचा। गेस्ट हाउस के कमरा में पत्नी और प्रेमी को पति ने रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। अचानक पति को सामने देखकर पत्नी के होश उड़ गए। इसी दौरान प्रेमी युवक उसे लेकर वहां से भागने लगा। लेकिन पति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पत्नी और उसके प्रेमी को थाने ले गई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें