फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पत्नी के नाम पर आगरा के बैंक से लोन लेने वाला पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पत्नी को अंधेरे में रखकर फर्जी तरीके से आगरा के बैंक से लोन लेने वाले पति को मंडी चौकी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी भोलानाथ गार्डन स्थित उसकी बहन के घर से की गई है।
विज्ञापन

कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि छह माह पहले मंडी निवासी यशा तेजवानी ने अपने पति संदीप गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला के अनुसार पति ने आधार कार्ड और कुछ कागजों पर जबरन हस्ताक्षर कराकर आगरा के कमलानगर स्थित सरकारी बैंक से दस लाख रुपये का कर्ज ले लिया। कर्ज 2023 में लिया गया और इसकी जानकारी 2025 में सामने आई। मामले में आरोपी संदीप गोयल को गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें