फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस का इतना खौफ: आईपीएल सट्टे के शक में पुलिस ने उठाया पति, डर के मारे पत्नी ने दे दी जान

Tue, 04 Apr 2023 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आईपीएल सट्टे के शक में पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया था, जिसके बाद उसकी पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
थाने पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सट्टे के शक में दबिश देकर एक युवक को उसके घर से हिरासत में ले लिया। पति को पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर पत्नी इस कदर डर गई कि उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ थाने पर जुट गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने एक उपनिरीक्षक और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। 

ये है मामला 

जगनेर थाना क्षेत्र के रहने वाले मनोज के घर पुलिस ने बीती रात दबिश देते हुए आईपीएल सट्टे के शक में उसे पकड़ लिया। इस बात की जानकारी जब उसकी पत्नी को हुई तो उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। वहीं इस बात की खबर जब ग्रामीणों को लगी तो उनमें आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक पर मनोज के 20 हजार रुपये बकाया थे।उससे  तकादा करने पर साजिश के तहत मनोज को पुलिस से पकड़वाया गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: यूपी पुलिस के इस सिपाही ने किया खाकी को शर्मसार, महज तीन रुपये के लिए की ऐसी हरकत

विज्ञापन

रात में खा लिया जहर 

पुलिस मनोज को पकड़कर थाने ले गई, तो इस बात से डरी हुई उसकी पत्नी अनीता ने जहर का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं इस मामले में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन सोनम कुमार का कहना है कि एसीपी खेरागढ़ को मौके पर भेजा गया है। सिपाहियों की भूमिका की जांच की जाएगी, युवक को क्यों पकड़ा गया था, यह पता किया जा रहा है। वहीं इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर ने एक उपनिरीक्षक और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। 

ये भी पढ़ें - फेसबुक पर मोहब्बत का जाल: चार बड़े घरानों की महिलाएं फंसी, रकम के साथ गवां बैठीं आबरू; हकीकत कर देगी शर्मसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें