फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी के पीटने से आहत अंपायर ट्रेन के आगे कूदा

Sun, 05 Apr 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिकंदरा स्थित आवास विकास कालोनी के पार्क में क्रिकेट मैच में अंपायरिंग कर रहे युवक को हारने वाली टीम के खिलाड़ी ने पीट दिया। इससे आहत युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शनिवार शाम करीब आठ बजे उसका शव सेक्टर 14 में  रेलवे ट्रैक पर मिला। उसके घरवालों ने पिटाई करने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मरने वाला युवक गावस्कर (19)  आवास विकास कालोनी के सेक्टर 16 निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र था। उसने इंटर तक पढ़ाई की थी। उसके पिता शटरिंग का काम करते हैं। घरवालों ने बताया गावस्कर क्रिकेट का शौकीन था। दोपहर को कालोनी के पार्क में क्रिकेट मैच में अंपायरिंग करने गया था। मैच के दौरान नो-बाल देने को लेकर उसका दूसरी टीम के खिलाड़ियों से विवाद हो गया था। मैच समाप्त होने पर हारने वाली टीम के खिलाड़ी नवीन ने सबके सामने ही उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद गावस्कर ने अपने साथियों को सुसाइड नोट, पर्स और मोबाइल देकर कहा कि ये उसके घरवालों को दे देना। पहले तो वे समझ नहीं सके, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने सुसाइड नोट पढ़ा तो उसके घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद घरवालों और दोस्तों ने उसकी तलाश शुरू की। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि गावस्कर ने सुसाइड नोट में नवीन को मौत का जिम्मेदार बताया है। आरोपी नवीन का पिता सिपाही है। इसके चलते आरोपी अक्सर मारपीट करता है। इंस्पेक्टर सिकंदरा का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें