फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज के बेड़े में 100 नई बसें शामिल होने की उम्मीद, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Thu, 24 Aug 2023 03:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में रोडवेज के बेड़े में 100 नई बसें शामिल होने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। राज्य सड़क परिवहन निगम मार्च 2024 में 2000 बसें खरीदेगा। 
विज्ञापन
Agra News: रोडवेज बस स्टॉप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही 2000 नई बसें शामिल होने जा रही हैं। इसका लाभ आगरा परिक्षेत्र को भी मिलेगा। 100 नई बसें रोडवेज से जुड़ने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। बिजलीघर बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल के आधार पर भी विकसित किया जाना है।

विज्ञापन


परिवहन निगम के महाप्रबंधक (तकनीकी) व नोडल अधिकारी श्यामलाल शर्मा ने बताया कि मार्च 2024 तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) अपने स्रोत और शासकीय सहयोग से 2000 नई बसें खरीदेगा। नई बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। पुरानी और खस्ताहाल बसों को योजनाबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है। नई बसों का इस्तेमाल विशेष तौर पर लंबी दूरी की यात्राओं में होगा।

यह भी पढ़ेंः- ससुराल नहीं यातना गृह: दुधमुंही बच्ची को लेकर नहर में कूदी महिला, मायकेवालों ने बताई उत्पीड़न की दर्दनाक कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि नई बसों के आने से यात्रियों को लाभ और विभाग की आय में वृद्धि होगी। उनको कम से कम 100 नई बसें मिलने की उम्मीद है। आगरा से हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड के लिए भी कई बसें संचालित की जाती हैं। बिजलीघर बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल के आधार पर विकसित करने का प्रस्ताव पास हो चुका है। जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है। आईएसबीटी और ईदगाह बस स्टेशन पीपीपी मॉडल से बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें