फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खोदकर खोखली कर दीं सड़कें, 40 जगह धंसीं; 15 फीट तो कहीं 20 फीट चौड़े गड्ढे हादसों को दे रहे दावत

Thu, 24 Aug 2023 02:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में सड़कें जगह जगह खोदकर खोखली कर दीं गईं। इससे बारिश होने पर 40 जगह पर धंस गईं। 15 फीट तो कहीं 20 फीट चौड़े गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Agra News: खोदकर खोखली कर दीं सड़कें, 40 जगह धंसीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो दिन की बारिश में ही जल निगम के कामकाज की पोल खुल गई। शहर में पानी और सीवर की योजनाओं के कारण जहां भी खुदाई की, वहीं सड़कें दो दिन की बारिश में खोखली होकर धंस गईं। कालिंदी विहार से लेकर अमर विहार, दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी से अवधपुरी के बीच 40 से ज्यादा जगहों पर सड़कें धंस गईं और 20 फीट लंबे और 15 फीट तक गहरे गड्ढे हो गए। जिनमें कई वाहन चालक गिर पड़े और लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


सड़कों की खुदाई के बाद उन्हें मोटरेबल करने के मंडलायुक्त के निर्देश हैं, लेकिन जल निगम के इंजीनियर उसे अनदेखा कर रहे हैं। आवास विकास कॉलोनी में शिवालिक स्कूल के मोड़ पर 15 फीट का गड्ढा हो गया। सेक्टर-4 मोड़ वाले मार्ग पर चार जगह मैनहोल धंस गए। यही हाल कालिंदी विहार का रहा, जहां 20 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। 

यह भी पढ़ेंः- सातवीं की छात्रा को बेहोश कर उठा ले गया जावेद: छह दिन तक यातनाएं देकर नोचता रहा शरीर; आपबीती सुन कांप गए परिजन
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी में ही सेक्टर-1 के शनिदेव मंदिर वाली सड़क पर पांच जगह सड़क धंस गई, जबकि श्याम नगर और बोदला-मारुति एस्टेट रोड, अवधपुरी-बिचपुरी रोड और अलबतिया रोड जगह-जगह सड़कें धंसी। शहर में 40 से ज्यादा सड़कें धंस गई हैं।

अमर विहार रोड पर फंसी स्कूल बसें

दयालबाग के अमर विहार रोड पर जल निगम ने सड़क की खुदाई कर दी। यहां विश्वराज एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने खुदाई की, उसके बाद मिट्टी को वैसे ही सड़क पर छोड़ दिया। बारिश में सड़क धंसी और कीचड़ के कारण यहां स्कूल की बसें फंस गईं। क्षेत्रीय निवासियों ने ठेकेदार से गिट्टी डालने की मांग की थी, लेकिन कॉम्पेक्शन किए बिना और गिट्टी के बिना छोड़ी गई सड़क स्कूली बच्चों के लिए आफत बन गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ससुराल नहीं यातना गृह: दुधमुंही बच्ची को लेकर नहर में कूदी महिला, मायकेवालों ने बताई उत्पीड़न की दर्दनाक कहानी

जल्द डलवा दी जाएंगी गिट्टियां

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत अमर विहार कॉलोनी में 800 मिमी व्यास की सीवर लाइन बिछाई जा रही है। इसका काम सितंबर में पूरा हो जाएगा। जल्द ही यहां गिट्टियां डलवा दी जाएंगी। अभी काम चल रहा है, बारिश के कारण दिक्कत हुई।  -पीके खंडेलवाल, मुख्य अभियंता, जल निगम ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें