फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मानव तस्करी और धर्मांतरण...दुर्ग में दो नन गिरफ्तार, आगरा से भी है कनेक्शन; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 31 Jul 2025 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 मानव तस्करी और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से दो नन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नन तीन लड़कियों को आगरा लेकर आ रही थी। इसकी जानकारी के बाद आगरा पुलिस अलर्ट है। 
विज्ञापन
डीसीपी सोनम कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में दो नन समेत तीन को लोगों को गिरफ्तार किया गया था। नन तीन लड़कियों को आगरा लेकर आ रही थीं। इस मामले की जानकारी के बाद आगरा पुलिस भी जांच में जुट गई है। यह पता किया जा रहा है कि किस संस्थान में दोनों को लेकर आया जा रहा था।
विज्ञापन


घटना रविवार की है। बजरंग दल के पदाधिकारी की शिकायत पर जीआरपी ने दुर्ग स्टेशन पर कार्रवाई की थी। आरोप था कि नारायणपुर की तीन लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया गया। उनकी तस्करी की जा रही थी। उनसे नाैकरी की बात कही गई थी। इसके बाद आगरा लेकर आया जा रहा था।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस से नन की गिरफ्तारी के बारे में कोई सूचना नहीं दी है। हालांकि जानकारी के बाद पुलिस को अलर्ट किया है। कई संस्थाओं में पता किया जा रहा है। किसी तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें