फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चंबल किनारे खेत में कंकाल नोच रहे थे कुत्ते, चरवाहे पहुंचे तो असल दृश्य देख कांप गए; पुलिस के भी उड़े होश

Mon, 25 Sep 2023 07:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में चंबल किनारे खेत में कुत्ते कंकाल नोच रहे थे। बदबू आने पर चरवाहे पहुंचे तो असल दृश्य देखकर कांप गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। 
विज्ञापन
UP: चंबल किनारे खेत में कंकाल नोच रहे थे कुत्ते, चरवाहे पहुंचे तो असल दृश्य देख कांप गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की दोपहर चंबल नदी किनारे एक खेत में मनुष्य का कंकाल मिला। इसका पता उस समय चला जब इसे गड्ढे से कुत्ते नोच रहे थे और आसपास बदबू फैली। चरवाहों ने पास जाकर देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस व ग्रामीणों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


मामला पिनाहट थाना क्षेत्र का है। यहां सोमवार की दोपहर कुछ चरवाहे चंबल नदी किनारे खाली पड़े खेतों में पशु चरा रहे थे। इसी समय उनकी नजर पास के एक खेत पर पड़ी। वहां पर कुछ कुत्ते गड्ढे में कुछ नोच रहे थे। इससे वहां पर बदबू आ रही थी। चरवाहों में से एक ने पास जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ेंः- आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़े संत्सगी, लाठी-डंडों के हमले से एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल, बैकफुट पर पुलिस
विज्ञापन


दरअसल जिस चीज को कुत्ते नोच रहे थे वह वास्तव में किसी जानवर का नहीं बल्कि मनुष्य का कंकाल था। चरवाहे ने साथियों को आवाज लगाकर बुलाया। कुछ ही समय में खबर आसपास के क्षेत्र में फैल गई। इससे मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर उप निरीक्षक सोनू कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयाना करके साक्ष्य जुटाए।

इसके बाद पुलिस ने गड्ढे की खुदाई करवाकर कंकाल को बाहर निकलवाया। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेजा। थाना प्रभारी नीरज पंवार ने बताया कि जिस खेत में कंकाल मिला है, वह पिनाहट कस्बा निवासी राकेश गुप्ता का है। इस पर डोरीलाल वर्मा खेती करते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सुबह धमकी वाला मैसेज शाम को हमला: 'धधक रहा लावा, कहीं तो निकलेगी आग, सत्संगियों का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाया'

बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कई बातें साफ हो पाएंगी। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणो में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीण हत्या करके शव दफनाने की भी आशंका जता रहे हैं। वह उन लापता व्यक्तियों के बारे में भी चर्चा कर रहे हैं। जिनका अब तक पता नहीं चल सका है। हालांकि असली बात तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें