फिरोजाबाद में घर के शौचालय के टैंक में मिले छोटेलाल के कंकाल की हड्डियों का पुलिस डीएनए करा रही है। पुलिस ने छोटेलाल की पत्नी सुदामा के ब्लड का सैंपल लेकर डीएनए कराने भेजा है। इससे जांच में यह स्पष्ट हो सके कि घर के शौचालय के टैंक में मिला कंकाल छोटेलाल का था अथवा नहीं।
उत्तर क्षेत्र के कृष्णानगर स्थित जिस घर के शौचालय के टैंक से कंकाल बरामद किया गया। वह मकान शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला बृजनगर निवासी उमेश चंद्र यादव ने मोहल्ला कृष्णा नगर में वर्ष 2015 में सुशील से खरीदा था। सुशील कबाड़े का कारोबारी था और चोरी के वाहनों को खरीदकर काटने के साथ बेचने का काम करता था। वर्ष 2018 में उत्तर पुलिस ने सुशील को एक मुकदमे के संबंध में हिरासत में लिया था।
पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद सुशील की तबीयत खराब होने पर उसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। सुशील के दो भाई नीरज और संजू है। तीनों भाइयों के मकान पासपास में है। सुशील और नीरज ने अपना हिस्सा उमेश चंद्र यादव को बेच दिया था। इसके बाद सुशील का परिवार संजू के मकान में निवास कर रहा है।
सुशील के दो बेटे और दो बेटी है। बड़ी बेटी की उम्र करीब 17 साल है। घटना के खुलासे को पांच टीमों का गठन किया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने कई लोगों को जहां हिरासत में लिया है। वहीं घटना का जल्द खुलासा करने की बात पुलिस द्वारा कहीं जा रही है।
वहीं पुलिस ने छोटेलाल के भाई और बेटे के खून को जांच के लिए भेजा था। अब पुलिस ने छोटेलाल की पत्नी के सुदामा के ब्लड का सैंपल भेजा है। इससे जांच में यह प्रतीत हो सके कि कंकाल छोटेलाल का था अथवा किसी और का। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि छोटेलाल की पत्नी सुदामा के ब्लड सैंपुल लेकर उसको जांच के लिए भेजा गया है।उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही काफी कुछ स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।