दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-खातीपुरा के बीच 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन का आगरा कैंट स्टेशन पर दोनों दिशाओं में पांच मिनट का ठहराव होगा। इसमें थर्ड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।
दिवाली और छठ पूजा पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेन की घोषणा की है। हावड़ा से खातीपुरा (जयपुर) के बीच 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन रविवार रात 11:55 बजे हावड़ा से चलेगी और मंगलवार तड़के 3:35 बजे कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03008 खातीपुरा-हावड़ा 13 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। यह कैंट पर रात 11:53 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन का आगरा कैंट स्टेशन पर दोनों दिशाओं में पांच मिनट का ठहराव होगा। ट्रेन में चार थर्ड एसी, 10 स्लीपर, छह सामान्य श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच होंगे। ट्रेन से लोग पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान के कई शहरों की यात्रा कर सकेंगे। संवाद