फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीले पड़े ताज को कैसे निखारा गया... कैसे होती है मडपैक थेरेपी? यूनेस्को दल ने ली जानकारी

Fri, 19 Jul 2024 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

विश्व धरोहर समिति की बैठक से आये 70 युवा पेशेवर को मडपैक थेरपी के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि किस तरह पीले पड़े ताज को फिर निखारा गया।
विज्ञापन
मडपैक ट्रीटमेंट की जानकारी दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम, धूल और प्रदूषण के कारण ताजमहल के पीले पड़ गए संगमरमर को मडपैक थेरेपी का इस्तेमाल कर निखार दिया गया। गुरुवार को दुनिया भर से आए युवा पेशेवरों के 70 सदस्यीय दल को एएसआई ने ताजमहल के संरक्षण के साथ मडपैक ट्रीटमेंट की जानकारी दी। बताया कि 390 साल से ताज को किस तरह से अगली पीढ़ी के लिए सहेजा जा रहा है।

विज्ञापन

एएसआई के पूर्व निदेशक और पद्मश्री केके मोहम्मद ने ताज के संरक्षण का लाइव डेमो दिखाया। केके मोहम्मद ने वर्ल्ड हेरिटेज फोरम की 46वीं बैठक से पहले आगरा आए दल को पत्थर, चूना, सामग्री बनाने और लगाने की जानकारी दी।

 

ताज को देखकर अभिभूत हुए सदस्यों ने ताजमहल के इतिहास और पच्चीकारी को जानने में भी दिलचस्पी दिखाई। इस दौरान सदस्यों को दिखाने के लिए ताजमहल में होने वाले संरक्षण, पच्चीकारी के काम को भी प्रदर्शित किया गया। मुगल काल में संगमरमर को तराशने, पच्चीकारी की कला को दिखाया गया। ताज के दालान में ताजमहल में आये बदलावों की चित्र प्रदर्शित किए गए थे। इस दौरान पद्मश्री केके मोहम्मद ने दुनिया के सातवें अजूबे के रखरखाव में आ रही दिक्कतों को भी साझा किया।


 
विज्ञापन

ताज के बाद युवाओं के दल ने आगरा किला का भ्रमण भी किया। इनके साथ एएसआई इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा के डायरेक्टर अरुण राज टी, संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें