फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  दबिश के दौरान दरोगा की रिवाल्वर से कैसे चली गोली, मृतक सिपाही के परिजनों में रोष

Thu, 18 Jul 2024 10:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

अलीगढ़ में एसओजी कांस्टेबल की मौत से परिजनों में रोष है। दबिश के दौरान दरोगी की रिवॉल्वर से चली गोली लगने से सिपाही की मौत हो गई थी। 
 
विज्ञापन
मृतक एसओजी सिपाही याकूूूूूब और घायल दरोगा राजीव कुमार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में दरोगा की रिवॉल्वर की गोली से एसओजी कांस्टेबल की मौत की सूचना पर नगर में निवास कर रहे उसके परिजन में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं घटना को लेकर उनमें रोष भी है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला पठानान निवासी वसीउल्लाह लगभग 35 साल पहले अलीगढ़ चले गए थे। इसके बाद वह परिवार सहित अलीगढ़ के जमालपुर में ही शिफ्ट हो गए थे। उनके पैतृक संपत्ति अभी भी नगर में है और उनके परिजन सहित आवागमन बना रहता था।वसीउल्लाह का पुत्र याकूब अलीगढ़ एसओजी में कांस्टेबल पद पर तैनात था।

पशु तस्करों की तलाश में एसओजी और दो थानों की पुलिस की संयुक्त टीम बुलंदशहर जिले की सीमा से लगे एक गांव में दबिश डाल रही थी। दबिश के दौरान उपनिरीक्षक अजहर हुसैन की पिस्तौल जाम हो गई और वह उसे खोल नहीं पा रहे थे। हुसैन की मदद करने के लिए उप-निरीक्षक राजीव कुमार ने पिस्तौल पकड़ी, तभी अचानक उससे गोली चल गई।
विज्ञापन


गोली कांस्टेबल याकूब के सिर में जा लगी और याकूब की मौत हो गई।जिससे याकूब के मोहल्ला पठानान निवासी चाचा नासिर तथा मुजफ्फर के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और सूचना मिलते ही वह अलीगढ़ चले गए। याकूब की मौत से परिवार व आसपास के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें