आगरा के मंगलम आधार अपार्टमेंट में अधिवक्ता सुनील शर्मा की मौत के मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। दबिश में शामिल एसओ, दरोगा और सिपाहियों की भूमिका के बारे में पता किया जा रहा है। अपार्टमेंट में घटना के समय मौजूद लोगों के बयान लेने की तैयारी कर ली गई है। वहीं हत्या के मुकदमे में आरोपी मनोज की भी तलाश की जा रही है। वह घर से फरार हो गया है।
1 मार्च को अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर अधिवक्ता की मौत हो गई थी। पत्नी सुनीता शर्मा ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले में तत्कालीन एसओ न्यू आगरा राजीव कुमार, एसआई अनुराग सहित 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद अधिवक्ता आंदोलनरत हो गए थे। न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया था। मामले में बार कौंसिल के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की है।
ये भी पढ़ें - पापी ससुर: बहू के बेडरूम में आकर किया गंदा काम, पति और सास से शिकायत पर मिला ऐसा जवाब; सदमे में है वो