फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत: आखिरी बार लाल का चेहरा भी नहीं देख सकी मां, गांव नहीं सुलगे चूल्हे

Tue, 12 Mar 2024 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

इकलौते बेटे की मौत के बाद जहां पूरा परिवार गम में डूबा हुआ था, तो वहीं पूरे गांव में भी शोक की लहर थी। मासूम की मौत से आहत ग्रामीणों के घर में चूल्हे तक नहीं सुलगे। वहीं गांव में जब मासूम के शव को लाया गया तो चीत्कार मच गया। 
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में इकलौते बेटे भोलू की मौत से मां श्रीदेवी और पिता नीरज का हाल बेहाल है। मां बार-बार बेटे भोलू को पुकार रही थीं। पिता रोये जा रहे थे। सोमवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। मां बेटे का चेहरा देखना चाहती थी। मगर, शव ट्रक से कुचल गया था। इस कारण आखिरी बार मां बेटे का चेहरा नहीं देख सकी। उनको रोता हुआ देखकर गांव में हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन


रविवार रात को मां के सामने भोलू को ट्रक ने रौंदा था। उसके सिर से नीचे का आधा भाग कुचल गया था। पुलिस ने किसी तरह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम तकरीबन 4 बजे परिजन गांव गोरऊ में शव लेकर पहुंचे। शव देखकर मां बेहाल हो गई। उसे परिवार की महिलाओं ने संभाला।

ये भी पढ़ें -  पापी ससुर: बहू के बेडरूम में आकर किया गंदा काम, पति और सास से शिकायत पर मिला ऐसा जवाब; सदमे में है वो
विज्ञापन



 

पिता नीरज के आंसू नहीं रुक रहे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि भोलू काफी चंचल था। गांव के पास ही एक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। सोमवार से परीक्षा शुरू होने वाली थी। इस पर मां से कहकर गया था कि शादी में जाने के साथ तैयारी भी करेगा। वह घर परिवार ही नहीं गांव का भी लाडला था। श्रीदेवी बेटे को चाचा के घर ले जा रही थीं। उसे सुलाना चाहती थीं। मगर, तेज रफ्तार ट्रक शहर की तरफ से आया। एक ट्रक को ओवरटेक करते समय दूसरे ट्रक ने बेटे को कुचल दिया।

 

सीसीटीवी फुटेज से ट्रक की तलाश
एसीपी सदर पियूष कांत राय ने बताया कि मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ट्रक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे में नंबर नहीं आया है। पुलिस टीम को लगाया गया है। चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -   UP: प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी बहू, सास ने देख लिया...मुंह बंद रखने के लिए रखी ऐसी शर्त; जानकर रह जाएंगे सन्न
विज्ञापन

शादी का आज होगा सादा कार्यक्रम
परिवार के लोगों ने बताया कि बेटे की मौत से परिवार में गम का माहौल है। रविवार को नीरज के चचेरे भाई का लगन टीका हुआ था। शादी 12 मार्च को होनी है। रिश्तेदार घर आ चुके हैं। अब कार्यक्रम सादा तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें