फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में हादसा: दुकान का लिंटर गिरने से दर्जन भर मजदूर मलबे में दबे, तीन की मौत

Sun, 23 May 2021 10:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

कासगंज में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा घटित हो गया। दुकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। 
विज्ञापन
कासगंज: लिंटर गिरने के बाद राहत और बचाव के दौरान लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज शहर के प्रभुपार्क नदरई गेट रोड पर रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा घटित हो गया। एक निर्माणाधीन दुकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। लिंटर डालने का कार्य कर रहे मजदूर व दुकान स्वामी मलबे में दब गए। दुकानस्वामी सहित तीन की मौत हो गई। वहीं सात अन्य मजदूर घायल हो गएद। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दो घंटे से अधिक समय तक चले राहत और बचाव कार्य के बाद सभी को बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन


हादसा नदरई गेट इलाके में प्रभुपार्क के सामने सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। यहां भवन स्वामी कुलदीप बिड़ला अपनी दुकान का लिंटर का कार्य करा रहे थे। लिंटर डलवाने की कार्रवाई शनिवार रात से चालू थी। रविवार सुबह हादसा हो गया। लिंटर गिरते ही चीखपुकार मच गई। आस पास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। कुछ लोग लिंटर के ऊपर थे और कुछ नीचे। ऊपर वाले मजदूरों को तो तत्काल निकाल लिया गया, लेकिन नीचे दबे मजदूरों के ऊपर काफी मलबा था।

तत्काल प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी व कर्मी मौके पर पहुंचे। नगरपालिका की टीम भी आ गई। जेसीबी और हाईड्रा मशीन को मौके पर बुलाया। जिससे भवन की दीवारें तोड़ी गईं। इसके बाद मलबे में दबे लोगों को निकालकर चिकित्सालय भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने दुकानस्वामी सहित तीन लोगों को मृतक घोषित कर दिया। दुकानस्वामी कुलदीप कुमार बिड़ला (44) पुत्र सत्य प्रकाश निवाली गली छिपट्टी भी मलबे में दब गए जिनकी मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा श्रमिक राकेश (20) पुत्र कुंवरपाल निवासी गली नंबर 2 दुर्गा कॉलोनी एवं धीरज कश्यप (20) पुत्र राधेश्याम कश्यप निवासी गंगेश्वर कॉलोनी की मौत हो गई। 
विज्ञापन


सात मजदूर हुए घायल
घायल मजदूरों में राजकुमार पुत्र नाथूराम, विजय पुत्र शेर सिंह, अजय पुत्र शेर सिंह, धरमपाल पुत्र चंद्रपाल निवासीगण गंगेश्वर कॉलोनी, धर्मेंद्र पुत्र वीरपाल निवासी चंडौस, हरी सिंह पुत्र टीकाराम, सुरेंद्र पुत्र टीकाराम निवासीगण नगला थनी शामिल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। डीएम सीपी सिंह, एसपी मनोज कुमार सोनकर, एएसपी आदित्य वर्मा, एसडीएम ललित कुमार, क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी, तहसील अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें-
आगरा: सात फेरे लेने के पांच दिन बाद मांगे पांच लाख रुपये, पत्नी को गला दबाकर मारने का प्रयास
सराहनीय: खाकी ने भाई-बहन का कराया दाखिला, मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा, तीन सदस्यों की मृत्यु के बाद पुलिस से मांगी थी मदद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें