फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मकान में लगी आग, भरभराकर गिरी कमरे की छत

Fri, 17 Mar 2023 03:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अचानक गैस निकलने से आग लग गई। कमरे की छत भी गिर गई। आवाज सुनकर लोग पहुंच गए। आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर कृष्णा कॉलोनी स्थित एक मकान में सिलिंडर से गैस लीकेज होने से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। तब घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग के कारण धमाके के साथ घर की छत भी गिर गई।

विज्ञापन


गुलसन मदान छत्ता क्षेत्र स्थित कृष्णा कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार को अचानक उनके घर पर पहली मंजिल पर बने कमरें में आग लग गई। उन्होंने बताया कि कमरे में पांच किलो वाला छोटा गैस का सिलेंडर भी रखा था। उसमें से अचानक गैस लीक हो गई। इसके बाद आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में भरभराकर धमाके के साथ कमरे की छत गिर गई। पड़ोस के लोगों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया।

सूचना पर पहुंची दमकल ने लोगों की मदद से करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया। जब घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गैस ने आग कैसे पकड़ी ये पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें