फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के अंदर ग्राहक को न बुलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दुकान के अंदर ग्राहक मिला तो दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दुकानदार सामाजिक दूरी का पालन करें। दुकान के अंदर ग्राहकों को बुलाकर बिक्री न करें। यह चेतावनी एसडीएम सदर रजनीकांत ने दी है।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम सदर रजनीकांत ने मुख्य बाजार में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान नाराजगी जताते हुए कहा कि दुकान के अंदर ग्राहक को बुलाना गाइडलाइन का उल्लंघन करना है। सामाजिक दूरी का पालन नहीं मिला तो दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट होगी। दुकान के बाहर बैरिकेडिंग कराकर ग्राहक को दुकान के अंदर नहीं आने दिया जाए।
हॉटस्पॉट क्षेत्र के अलावा शहर के अन्य स्थानों पर गाइडलाइन के तहत ही एक साइड की दुकानें खुलेंगी। दुकानदार और ग्राहक मास्क, गमछा का प्रयोग करेंगे। कंटेनमेंट जोन, हॉटस्पॉट, बफर जोन में कोई दुकान नहीं खुलेगी। इस मौके पर सीओ सिटी अभय नरायन राय, इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें