फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार

विज्ञापन
मंगलवार को धूप तेज होने पर ताजमहल पहुंची महिला पयर्टक छाता लगाए हुए - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी में मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन में तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहे तापमान का कारण दोपहर में तेज धूप रही।
विज्ञापन

इस सीजन में अभी तक दिन में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा था, मगंलवार को पहली बार 28 डिग्री को पार कर गया। न केवल आगरा बल्कि पड़ोसी जिलों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी मौसम में यह बदलाव आया। दोपहर में तेज धूप रही। वहीं सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री उछलकर 8.4 डिग्री पर आ गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बुधवार को सुबह हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन दोपहर में धूप खिली रहेगी। शाम को बादलों की लुकाछिपी होने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को दिन में बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं। आगरा समेत पड़ोसी जिलों में भी बूंदाबांदी और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें