फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायलिसिस सेंटर से चोरी कर कॉलेज में छिपाई गईं थीं दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खासपुरा स्थित एसएस कॉलेज में 21 जनवरी को पकड़ी गईं 10 लाख की दवाएं डायलिसिस सेंटर से चोरी करके छिपाई गई थी। औषधि विभाग की जांच में यह जानकारी सामने आई है। औषधि निरीक्षक ने छापे में मिलीं दवाओं के बिल और किसके कहने पर यहां गोदाम बनाया, इसकी जानकारी लिखित में मांगी है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि कॉलेज की लैब में रखी गई दवाओं के तार एक पदाधिकारी के बेटे से जुड़े हैं। इसका बेटा एक अस्पताल के डायलिसिस सेंटर का प्रभारी है। उसने यह जानकारी दी है कि यह दवाएं स्टॉक रजिस्टर में दर्ज है और अस्पताल स्टाफ के कहने पर कॉलेज में गोदाम बना रखा था, लेकिन उसने इस संबंध में लिखित में कोई जवाब नहीं दिया है और ना ही इनके बिल प्रस्तुत किए हैं। आरोपी से दवाओं के बिल, किसके कहने पर यह दवाएं कॉलेज में छिपाई गईं थीं और कहां इनकी सप्लाई होती है। इन सवालों के जवाब लिखित में मांगे हैं। अगर यह सही जानकारी नहीं देते हैं तो कोर्ट में छह से आठ लोगों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें