फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव खिरिया पीपर निवासी एक होमगार्ड 30 जून को हुए सड़क हादसे में घायल हो गया था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव पहुंचे जमलापुर चौकी इंचार्ज ने मृतक को अंतिम सलामी देने के साथ ही पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खिरिया पीपर निवासी 48 वर्षीय मिथलेश कुमार होमगार्ड था। 30 जून की शाम वह जीटी रोड फर्दपुर मोड पर किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया था। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान होमगार्ड की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इटावा में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव खिरिया पीपर पहुंचा। शाम को जमलापुर चौकी इंचार्ज सत्येंद्र सोनकर ने मृतक होमगार्ड को सलामी ली। वहीं पुष्प भी अर्पित किए। हादसे में होमगार्ड की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें