फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चराने गई बालिका तालाब में डूबी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पलिया में बुधवार की शाम एक बालिका पशु चराने के दौरान तालाब में गिर गई। जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीणों ने जब तक बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव पलिया निवासी कल्लू की 12 वर्षीय पुत्री सोनम बुधवार की शाम करीब पांच बजे खेत पर पशुओं को चराने के लिए गई थी। इस दौरान वह किसी तरह से गहरे तालाब में गिर गई। सोनम को तालाब में गिरता देख साथ मौजूद बच्चों में चीख पुकार मच गई। बच्चों ने घर आकर उसके तालाब में गिरने की जानकारी दी। परिजन तालाब पर पहुंचे और सोनम को बाहर निकाला। चिकित्सक ने भी बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद बालिका का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें