आरोप है कि होमगार्ड ने सरिता उपाध्याय के दो थप्पड़ मार दिए। उनके चीखने पर रिक्शे में बैठी दस साल की बेटी वैष्णवी आ गई। उसने भी रोकने का प्रयास किया, लेकिन होमगार्ड ने उसे भी पीटा। हंगामा होने पर लोगों की भीड़ लग गई इस पर होमगार्ड चला गया। पीड़िता ने थाना न्यू आगरा में लिखित शिकायत की है।
होमगार्ड पर होगी विभागीय कार्रवाई : एएसपी
सीओ हरीपर्वत सौरभ दीक्षित ने बताया कर महिला से मारपीट और रिक्शे को सूजा मारकर पंक्चर करने की शिकायत मिली थी। प्रथम दृष्टया शिकायत सही मिली। इस पर होमगार्ड को ड्यूटी से हटाने और विभागीय कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा है।
बेटी के इलाज के लिए पांच साल से चला रही ई रिक्शा
सरिता ने बताया कि पति अमित उपाध्याय भी आटो चलाता है। सात साल की बेटी गायत्री के दिल में छेद है। इलाज में काफी खर्च हो रहा था। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। बेटी का इलाज कराने के लिए उन्होंने खुद ही ई रिक्शा चलाना शुरू कर दिया। इसके बावजूद चौराहे पर आए दिन पुलिसकर्मी परेशान करते हैं, जबकि महिला ई रिक्शा उनके अलावा एक और महिला ही चलाती हैं। नियमों का भी उल्लंघन नहीं करती हैं।