फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा अटलः 'युग पुरुष' के सम्मान में झुका तिरंगा, नहीं खुले स्कूल-कॉलेज और बाजार

Fri, 17 Aug 2018 05:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज/एटा
विज्ञापन
अटली जी के सम्मान में झुका तिरंगा, स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राजकीय शोक घोषित होने के बाद कासगंज जिले के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज बंद रहे। कलक्ट्रेट पर राष्ट्रध्वज में झुकाया गया। सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। सरकारी कार्यालयों में दिनभर सन्नाटा रहा। 
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का निधन गुरुवार को दिल्ली में हुआ। उनके निधन की सूचना के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम उनके निधन पर प्रदेश सरकार ने राजकीय शोक घोषित कर दिया। शुक्रवार को एक दिन का सरकारी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेजों में शोक अवकाश घोषित किया गया। 

इस कारण सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे। कलक्ट्रेट कार्यालय पर सन्नाटा छाया था। वहीं एसपी कार्यालय भी बंद रहा। वाजपेयी के सम्मान में यहां राष्ट्रध्वज में झुकाया गया। कासगंज, सहावर, पटियाली तहसील भी बंद रहीं। न्यायालय में भी कामकाज ठप रहा। जिले की सभी बैंक भी बंद रहीं। नगरपालिका, नगर पंचायतों में भी अवकाश रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द

जिले में शुक्रवार को होने वाली सभी सरकारी बैठक, कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए। पूर्व निर्धारित कई सरकारी कार्यक्रम और बैठकें निरस्त कर दी गई। यहां तक पंचायत उपचुनाव भी शुक्रवार को नहीं हुए। उनके लिए डीएम ने आयोग के निर्देश के बाद नई तिथियां घोषित कर दीं। अब पंचायत उपचुनाव 20 अगस्त को होगा और मतगणना 24 अगस्त को होगी। 

वहीं एटा के भी लोग शोक में डूबे रहे। जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर अन्य सरकारी संस्थान बंद रहे। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। अटल जी के सम्मान में डीएम और एसएसपी ऑफिस पर तिरंगा झुकाया गया। जगह जगह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गईं। लोगों ने नम आंखों के साथ अटल जी को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें