कासगंज। जिले में बृहस्पतिवार को होने वाले होलिका दहन और पूजन के लिए घर-घर तैयारियां की गईं। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। इनकी महक घर ही नहीं बाहर तक बिखरी।
विज्ञापन
लोगों में होली का उत्साह छाया है। वे पर्व को उल्लास से मनाने के लिए तैयारियाें में जुटे नजर आए। जिन स्थानों पर होलिका दहन होना है उन बस्तियों के लोग होलिका स्थलों पर लकड़ियां, उपले आदि एकत्रित करने में जुटने लगे हैं। ताकि पर्व तक ऊंचे ढेर लग सकें। पर्व पर की जाने वाली पूजा के लिए भी लोगों ने तैयारी की।