फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्यालयों कॉलेजों में विद्यार्थियों मिलें निर्धारित सुविधाएं

Thu, 13 Mar 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में संबो​धित करते एमएलसी मानवेंद्र सिंह साथ में डीएम एसपी व अ
विज्ञापन
कासगंज। विधान परिषद की शिक्षा का व्यवसायीकरण संबंधी जांच समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। सभापति डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभापति ने जनपद एटा तथा जनपद कासगंज में संचालित सरकारी एवं गैर सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजो,फार्मेसी कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संचालित कॉलेज की जांच करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्यार्थी द्वारा एडमिशन के समय जमा की गई कॉशन मनी के भुगतान लंबित होने पर कॉशन मनी को वापस करने के निर्देश दिए। साथ ही अंतिम वर्ष की परीक्षा के एडमिट कार्ड दिए जाने के समय विद्यार्थी से सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए धनराशि को विद्यार्थी के खाते में ट्रांसफर करने कि व्यवस्था को लागू कराने के निर्देश दिए। जिससे कि विद्यार्थी को बाद में कालेज न आना पड़े। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससीआई बोर्ड, एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित समस्त सरकारी, गैर मान्यता प्राप्त एवं अनुदानित विद्यालयों तथा मदरसों की की वास्तु स्थिति के बारे में पूंछा। स्कूलों में लगे हुए वाहनों की यथा स्थिति, आरटीई एक्ट के तहत कितने विद्यालयों में बच्चों का दाखिला कराया गया है आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी की। उन्होंने कहा कि जो शिक्षण संस्थान कक्षा 5 से 8 तक मान्यता लेकर हाई स्कूल, इंटर की पढ़ाई करा रहे हैं, ऐसे विद्यालयों की जांच कराकर ऐसी व्यवस्था बंद कराई जाए। सभापति नेें दोनों जनपद के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि शिक्षण संस्थानों के वाहन मानक के अनुसार पीले रंग के होने चाहिए। शिक्षण संस्थानों में लगे अनुबंधित वाहन मानक के अनुसार होने चाहिए। वाहन मानक के बाहर पाये जाने पर कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होनें प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण पर विस्तार से चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त प्राथमिक विद्यालयों में पेयजल एवं विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था होनी चाहिए। दोनों जनपदों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों में कार्यरत कार्मिकों के अवकाश आवेदन, पेंशन, मृतक आश्रित नियुक्ति आवेदन, अन्य देयक भुगतान आवेदन आदि का निस्तारण हो।बैठक के अंत में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान समिति सदस्य अंगद कुमार सिंह, अविनाश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी सचिन व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें