फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: होलिका अष्टक लगते ही शुरू हुआ द्वारिकाधीश मंदिर में महोत्सव, ठाकुरजी ने खेली पिचकारी से होली

Tue, 23 Mar 2021 12:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर में खेली गई पिचकारी से होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होलिका अष्टक लगने के साथ ही सोमवार से ठाकुर द्वारकाधीश में होली महोत्सव शुरू हो गया। सोमवार को पिचकारी के रंगों का प्रयोग हुआ। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में होलिका अष्टक प्रारंभ होने के दिन से ठाकुर जी पिचकारी के रंग से होली खेलते हैं।
विज्ञापन


मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि सोमवार से शुद्ध टेसू के फूल के रंग से ठाकुर जी ने सोने और चांदी की पिचकारी से होली खेली। वहीं पड़वा के दिन से चला आ रहा राजभोग के दर्शन में रसिया गायन का कार्यक्रम निरंतर चल रहा है। देश विदेश से आए सभी श्रद्धालु और तीर्थयात्री इसका आनंद ले रहे हैं।


ब्रज की होली: नंदगांव पहुंचा लठामार होली का न्योता, कुछ ही देर में बरसाने में बरसेंगे लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रंगभरी एकादशी और त्रयोदशी के दिन ठाकुर जी के विशेष मनोरथ होंगे। इस अवसर पर मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार, अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद पाठक समाधानी, राजीव और बृजेश सत्यनारायण बलदेव भंडारी, अमित चतुर्वेदी बनवारीलाल आदि उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें