फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगों से सराबोर नजर आए लोग, जमकर की होली की मस्ती

विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा में चौपाई निकालकर नृत्य करते हुरियारे। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नगर में शुक्रवार को जमकर होली की मस्ती हुई। हर कोई तरह-तरह के रंगों से सराबोर नजर आया। गली, मोहल्लों और बाजारों में दोपहर बाद तक होली खेलने की धूम मची रही। पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण लोगों ने उत्साह के साथ होली नहीं खेली थी, लेकिन इस बार बेखौफ होकर लोगों ने जमकर मस्ती की। जगह-जगह हुरियारों की टोलियां होली का हुड़दंग मचाते हुए मस्ती करती नजर आ रहीं थीं। वहीं, वातावरण गर्म होने के कारण पानी की होली से भी लोगों ने परहेज नहीं किया।
विज्ञापन

वैसे तो होली खेलने का सिलसिला होलिका दहन की पूर्व संध्या से ही शुरू हो गया था। लोग सायं होते-होते होली की मस्ती में डूबने लगे। शुक्रवार सुबह होलिका दहन के पश्चात रंगों की बौछार और होली की मस्ती का सिलसिला शुरू हो गया। गली मोहल्लों में युवाओं ने जगह-जगह डीजे लगाकर नाचते गाते हुए मस्ती की, हुड़दंग मचाया और रंग-गुलाल से होली खेली। नगर के मोहल्ला मोहन, मोहल्ला जय जयराम, मोहल्ला नवाब, मोहल्ला नाथूराम सहित सभी मोहल्लों में होली की मस्ती का जोश दिखाई दे रहा था। घरों की छतों से बच्चे व महिलाएं भी जमकर रंगों का पानी उड़ेल रहे थे। कई जगह होली के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां रंगों की फुहारें उड़ती रहीं। हुरियारे पिचकारी से तो कोई बाल्टियों से रंग उड़ेल रहे थे। हर किसी के चेहरे रंगों से लिपे पुते नजर आ रहे थे। जेसीज क्लब ने होली का कार्यक्रम आयोजित किया। रोटरी क्लब, रोट्रेक्ट क्लब ने भी होली के कार्यक्रम आयोजित किए।
जमकर उड़ा केसरिया गुलाल
कासगंज। शहर में गुलाल की जमकर बिक्री हुई, लेकिन केसरिया गुलाल की बिक्री अधिक हुई। जय श्रीराम के घोष करते हुए लोग केसरिया रंग उढ़ेल रहे थे। हुरियारों की टोलियां गली, मोहल्लों में घूमती हुई जय श्रीराम के उद्घोष करती नजर आ रहीं थीं।
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर बैठकर निकले हुरियारे
कासगंज। होली की मस्ती के दौरान हुरियारे ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर निकले। नगर के बाजारों में हुरियारों ने भ्रमण करते हुए जमकर गुलाल उड़ाया। लोगों के बीच ट्रैक्टर पर चल रही हुरियारों की टोली आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें