फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली 2022: आगरा में 3200 जगहों पर होगा होलिका दहन, इन लोगों पर रहेगी पुलिस की नजर

Thu, 17 Mar 2022 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 500 क्लस्टर मोबाइल बनाईं गई हैं। थाना पुलिस ने बवालियों को चिह्नित किया है। इसके साथ ही देहात क्षेत्र में अधिक फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
होलिका दहन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के पर्व से पहले यूपी विधानसभा चुनाव खत्म हुए हैं। ऐसे में प्रेम और भाईचारे का ये पर्व चुनावी रंजिश की भेंट ना चढ़ जाए, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले में करीब 3200 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इनमें से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। 

विज्ञापन


त्योहार पर माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने बवालियों को चिह्नित कर लिया है। 500 से अधिक क्लस्टर मोबाइल बनाई गई हैं, जो किसी भी प्रकार की सूचना के मिलने पर तत्काल मौके पर पहुचेंगी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव में एक लाख से अधिक लोगों को पाबंद किया गया था। चुनाव परिणाम आने के बाद होली पड़ रही है। ऐसे में ज्यादा सतर्कता बरतने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित कर दिया है। होली पर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाएगा। 

गश्त करेंगे अधिकारी

एसएसपी ने बताया कि 3200 स्थान पर होलिका दहन होगा। इस दौरान क्लस्टर मोबाइल घूमती रहेगीं। एक क्लस्टर मोबाइल कई होलिका दहन पर नजर रखेगी। इस दौरान अधिकारी भी अपने-अपने इलाके में गश्त करेंगे। इसके साथ ही यूपी 112 की पीआरवी भी घूमती रहेंगी। किसी तरह की सूचना आने पर पीआरवी सबसे पहले पहुंचेंगी। देहात में ज्यादा फोर्स लगाई गई है। चुनाव बाद रंजिश में घटनाएं हो सकती हैं। इस पर भी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश देने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें