फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम ताक पर रखकर बांस-बल्ली पर लगा दिए होर्डिंग्स

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! सरकारी ट्रॉमा सेंटर के सामने बांस बल्लियों पर लगी होर्डिंग - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक ओर नगर निगम बजट का रोना रो रही है तो दूसरी ओर जिम्मेदारों की अनदेखी से प्रतिवर्ष लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। बैनर-होर्डिंग से अपना प्रचार-प्रसार करने वाले नगर निगम को चूना लगा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र तमाम स्थानों पर लोगों ने बांस बल्लियों तक पर होर्डिंग्स पोस्टर लगा दिए गए, जो नगर निगम को राजस्व की हानि पहुंचा रहे है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में कहीं भी प्रचार-प्रसार का बैनर-होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी होती है। इसके लिए नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष ठेका उठाया जाता है। इसके साथ ही नगर निगम को प्रति वर्ग मीटर के हिसाब राजस्व का लाभ मिलता है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने ठेका तो उठा दिया लेकिन क्षेत्र निर्धारित नहीं किया कि प्रसार-प्रचार के लिए होर्डिंग्स बैनर कहां पर लगाए जाएंगे।
नगर निगम द्वारा क्षेत्र निर्धारित न किए जाने के कारण पूरे शहर में होर्डिंग्स बैनर लगे नजर आते है। आलम यह है कि लोगों ने लोहे के गार्डर और बांस बल्लियों तक को सड़क पर गाड़कर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स लगा दिए है। इससे नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

नगर निगम की सीमा से बाहर हाईवे पर लगे है पोस्टर-होर्डिंग्स
नगर निगम की सीमा के बाहर होर्डिंग्स और पोस्टर आदि लगवाने के लिए जिला पंचायत द्वारा ठेका उठाया जाता है लेकिन नगर निगम सीमा के बाहर विभिन्न कंपनियों ने अपना प्रचार प्रसार करने के लिए नियम और कानून को ताक पर हाईवे और बाईपास मार्ग किनारे बांस बल्ली लगाकर होर्डिंग्स लगा दिए है। ये कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें