फतेहाबाद फोटो। डिवाइडर पर चढ़ी कार
फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद में मंडी समिति चौराहे के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को डिवाइडर से हटवाया। पुलिस के मुताबिक कार चालक ज्ञान सिंह निवासी 57, पुष्पांजलि वेटिंगल सिटी, शमसाबाद रोड, थाना एकता, आगरा अपनी दो पुत्रियों गरिमा सिंह और कशिश के साथ जालौन से आगरा की ओर जा रहे थे।
बुधवार शाम कस्बा फतेहाबाद मंडी समिति के पास पहुंचने पर चालक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में चालक ज्ञान सिंह को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार को डिवाइडर से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।