फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरु और नवी मुंबई फ्लाइट का समय बदला: आगरा से अब इतने बजे दोनों शहरों की उड़ान, जारी किया विंटर शेड्यूल

Wed, 21 Oct 2026 10:40 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आरओबी बंद होने के कारण आवागमन के लिए बारह खंभा मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में सुझाया गया है। इस मार्ग पर भी जाम की आशंका को देखते हुए यात्रियों को निर्धारित समय से कम से कम 15 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
हवाई जहाज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से बेंगलुरु और नवी मुंबई जाने वाले हवाई यात्रियों को अब नए समय के अनुसार यात्रा की योजना बनानी होगी। 25 अक्तूबर से विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ दोनों शहरों की उड़ानों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है। वहीं, ईदगाह-खेरिया आरओबी पर निर्माण कार्य के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


सिविल टर्मिनल एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि नए शेड्यूल के अनुसार बेंगलुरु की फ्लाइट दोपहर 1:45 बजे आगरा पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 2:20 बजे आगरा से रवाना होगी। इसी तरह नवी मुंबई की फ्लाइट दोपहर 3:15 बजे आगरा पहुंचेगी और वापसी में 3:50 बजे रवाना होगी। यात्रियों को टिकट बुकिंग और यात्रा से पहले उड़ान का समय जरूर देख लेना चाहिए, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

उन्होंने  यात्रियों से अपील की कि ईदगाह-खेरिया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर निर्माण कार्य के चलते रास्ते में जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्री यातायात की स्थिति को ध्यान में रखकर घर से निकलें। आरओबी बंद होने के कारण आवागमन के लिए बारह खंभा मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में सुझाया गया है। इस मार्ग पर भी जाम की आशंका को देखते हुए यात्रियों को निर्धारित समय से कम से कम 15 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है। इससे चेक-इन और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी करने में मदद मिलेगी और फ्लाइट छूटने की आशंका कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें