प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं। जमीन से आसमान तक निगहबानी होगी। एसपीजी ने पूरा प्लान तैयार किया है। मंगलवार को वेटरनेरी में सारा दिन अफसर डेरा डाले रहे। दिल्ली और लखनऊ से भी बड़ी संख्या में अधिकारी मथुरा पहुंच गए हैं। शाम से ही सुरक्षा कर्मियों ने पूरे ग्राउंड को अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेटरनेरी के ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पिछले कई दिनों से सुरक्षा एजेंसियां प्लानिंग कर रही हैं। आसपास के पूरे इलाके को कवर कर लिया गया है।
प्रशासन ने वेटरनेरी की तरफ जाने वाले कई रास्तों पर ट्रैफिक भी बदल दिया है। वेटरनेरी में पूरी जांच पड़ताल के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। काले कपड़े पहनकर कोई प्रवेश नहीं कर सकेगा। मंगलवार की सुबह को लखनऊ और दिल्ली से बड़ी संख्या में अधिकारी पहुंच गए थे। पूरे ग्राउंड का निरीक्षण किया गया।