फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कार को स्टार्ट नहीं कर पाए हाईटेक चोर, 28 मिनट तक खपाते रहे सिर, फिर मानी हार

Thu, 03 Nov 2022 10:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कोठी के बाहर खड़ी कार को चोरी करने की पूरी योजना के साथ चोर आए थे। करीब 28 मिनट तक कार को स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
 
विज्ञापन
कार चोरी का प्रयास करते चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर में बृहस्पतिवार तड़के पंप व्यवसायी अमित गुप्ता की लग्जरी कार को चुराने की कोशिश की गई। कोठी के बाहर कार खड़ी थी। दूसरी कार से चार चोर आए। उनके पास हाईटेक उपकरण थे। करीब 28 मिनट तक लगे रहे, लेकिन कार को स्टार्ट नहीं कर सके। बाद में व्यवसायी के भाई के शोर मचाने पर भाग निकले। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने ई-एफआईआर दर्ज कराई है।

स्विफ्ट कार से आए थे चोर 

कमला नगर निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब 4:22 बजे स्विफ्ट कार से चार चोर आए। सभी कैप, मास्क और ग्लब्स पहने थे। उनके पास लैपटॉप, डिवाइस आदि उपकरण भी थे। चोरों ने सबसे पहले कार के सायरन का तार काट दिया। इसके बाद बोनट खोला। फ्यूज उड़ा दिए। गेट खोल लिया। मगर, कार को स्टार्ट नहीं कर सके। इस पर 4:30 बजे चले गए। 4:42 पर वापस आए। फिर से कार को स्टार्ट करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Firozabad: पति ने किया उत्पीड़न तो इंस्टाग्राम पर युवक को दिल दे बैठी पत्नी, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

शोर मचाने पर भागे 

कार बैक गियर और लॉक में थी। 4:50 बजे भाई कनिष्ठ ने कार की लाइट जलती देखी। शोर मचाया तो चोर अपनी कार में बैठकर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस जांच कर रही है। अमित गुप्ता ने ई-एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कमला नगर में कार चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें