फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: यातायात नियमों की नहीं है परवाह, वाहन चेकिंग में महज एक दिन में वसूला गया 1.18 लाख रुपये का जुर्माना

Thu, 03 Nov 2022 08:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

यातायात का उल्लंघन करने वालों की कोई कमी नहीं है। एटा की बात करें तो यहां जब यातायात पुलिस चेकिंग के लिए निकली, तो जुर्माना की राशि का ढ़ेर लग गया। महज एक दिन में 1.18 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। 
 
विज्ञापन
traffic rules - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में यातायात जागरूकता माह चल रहा है। इसे लेकर शहर के व्यस्त चौराहों पर बृहस्पतिवार को होर्डिंग्स लगाई गईं और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान चेकिंग की गई, तो बड़ी संख्या में लोग ऐसे मिले, जो यातायात नियमों की परवाह किए बिना वाहन दौड़ा रहे थे। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों का चालन किया, जिसमें 1.18 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। 

विज्ञापन

 
प्रभारी यातायात बचान सिंह शाक्य ने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने वालों को ब्रीथ एनालाइजर द्वारा चेक किया गया। बैनर, होर्डिंग्स लगाकर पंपलेट बांटी गईं। फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से बृहस्पतिवार को एक लाख 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें