फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी के आने से पहले तेज बारिश, कार्यक्रम स्थल पर भरा पानी

Sun, 22 Jul 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
बारिश के बाद मैदान में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एटा आने से पहले झमाझम बारिश हुई। जिससे सैनिक पड़ाव में बने कार्यक्रम स्थल पर पानी भर गया। हालांकि 20 मिनट के बाद बारिश बंद हो गई।  
विज्ञापन


बारिश के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग खुद को भींगने से बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई दिए। कुछ लोगों ने पंडाल में रखीं कुर्सियों को अपने सिर पर रख लिया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सैनिक पड़ाव मैदान में पंडाल लगाया गया है। यहां योगी आदित्यनाथ को करीब चार बजे पहुंचना था। लेकिन इससे पहले तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्सियां सिर पर रखे पंडाल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
एटा में रविवार सुबह से ही आसमान में काले बादल मंडरा रहे थे। दोपहर तकरीबन साढ़े तीन बजे से बारिश होने लगी। करीब 20 मिनट तक बदरा जमकर बरसे। जिससे पूरा मैदान पानी पानी हो गया। 

बारिश बंद होते ही मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए। जिससे पूरा पंडाल योगी योगी से गूंज उठा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एटा को 286 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें