अगर आपको बहुत जरूरी काम न हो तो सोमवार को एमजी रोड पर जाने से बचें। आप गए तो ट्रैफिक जाम में फंस सकते हैं। आगरा उत्तर विधानसभा सीट के नामांकन का आज आखिरी दिन है। प्रमुख दलों के उम्मीदवार पर्चा दाखिल करने के साथ शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे।
वैसे भी सोमवार के दिन ज्यादा दिक्कत रहती है, जाम लगता है। छुट्टी के बाद दफ्तर खुलते हैं तो ज्यादा फरियादी आते हैं। स्कूल खुल चुके हैं, छुट्टी के समय एमजी रोड वैसे भी जाम ही रहता है। ऐसे में नामांकन जुलूस से परेशानी में इजाफा ही होगा।
पुलिस ने ट्रैफिक जाम न लगने देने के इंतजाम किए हैं, लेकिन ऐसे ही इंतजाम लोकसभा चुनाव के नामांकन के समय धड़ाम हो गए थे। हरीपर्वत चौराहा से कलक्ट्रेट तक घंटों जाम लगा रहा था।