फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: अप्रैल में ही जून जैसी तपिश, 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा; अगले 3 दिन और झुलसाएगी गर्मी

Sat, 18 Apr 2026 09:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में अप्रैल महीने में ही जून जैसी भीषण गर्मी पड़ने लगी है और तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिन गर्मी और बढ़ेगी, जिससे लू का खतरा तेज होगा।
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल माह में ही जिले में जून जैसी तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी उछलकर 24.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

 

आलम यह है कि सुबह 10 बजे के बाद से ही आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। दोपहर में मुख्य सड़कों पर आवागमन कम दिखा। दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहने और धूप का असर बढ़ने का अनुमान जारी किया है। कहा है कि तापमान में अभी और इजाफा होगा, जिससे लू का प्रकोप और अधिक घातक हो सकता है।
 
विज्ञापन

सावधानी बरतने की सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लेने और दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें