फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी : सूख रहा गला, धूप से सिर में दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बढ़ती गर्मी से लोगों का स्वास्थ्य गड़बड़ा रहा है। गला सूख रहा है। धूप में चलने पर सिर में दर्द की शिकायत है। रक्तचाप भी गड़बड़ा रहा है। पेट में दर्द, उल्टी, फूड प्वायजनिंग के भी मरीज बढ़े हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में 40 फीसदी मरीजों में ये दिक्कत मिल रही है।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग के डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि मेडिसिन विभाग में सोमवार को 529 मरीज आए। इनमें से कई ने पारा बढ़ने से पसीना अधिक आने से शरीर में पानी की कमी होना पाया गया। ऐसे में लोगों का गला सूखने लगता है। धूप में चलने या फिर बाइक चलाने से सिर में दर्द की भी शिकायत है। उल्टी और चक्कर आने की भी दिक्कत है। 207 मरीजों ने ये परेशानियां बताईं। रक्तचाप की जब जांच की तो ये अनियंत्रित था और बढ़ा हुआ मिला। 60 मरीजों को फूड प्वायजनिंग की परेशानी बताई गई। ये दिक्कत बाजार का खाना, फास्ट फूड और दूषित भोजन खाने से हुई।
नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु यादव ने बताया कि ओपीडी में 180 मरीज आए। इनमें से 71 मरीजों ने आंख में जलन, पानी आना, करकराहट, धुंधला दिखना, दर्द होने की परेशानी बताई। जांच करने पर आंखों में धूल से ये परेशानी पाई गई। अभी गर्म हवा चलने लगी हैं, इनमें धूल के बारीक कण भी होते हैं, जो आंखों में जाकर ये दिक्कत करते हैं। त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि त्वचा रोग विभाग में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लाल दाने, चकत्ते, खुजली के आधे से ज्यादा मरीज हैं। सोमवार को 327 मरीज आए, इनमें से 168 ने ये परेशानी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के लिए ये करें
- बाहर जाते वक्त धूप का चश्मा लगाएं।
- आंखों में धूल जाने पर साफ पानी से धोएं।
- धूप में निकलें तो साथ में पानी रखें, सिर ढंककर रखें।
- कटे-गले फल और बासी भोजन खाने से बचें।
- छाछ, नीबू पानी, शिकंजी और नारियल पानी पीएं।
- सूती कपड़े पहनें, धूप में जाते वक्त फुल बाजू के कपड़े पहनें।
- कामकाजी लोग दो बार नहाएं, शरीर को साफ-सूखा रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें