जिला अस्पताल में कार्डियक केयर यूनिट
- फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है
जिला अस्पताल में हृदय रोग के मरीजों को भर्ती करने और इलाज के लिए कार्डियक केयर यूनिट बनाई गई है। वेंटिलेटर, ऑक्सीजन समेत सभी सुविधाएं की गई हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।
- डॉ. एसके वर्मा, एसआईसी
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: फरवरी में होगा कला, संस्कृति और साहित्य का उत्सव
एमआरआई की सुविधा अभी तक नहीं हुई शुरू
जिला अस्पताल में मरीजों को निशुल्क एमआरआई की सुविधा अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। करीब एक साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन इसकी मशीन की खरीद नहीं हो सकी है। जबकि, अस्पताल में कक्ष बनकर तैयार हो गया है। पीपीपी मॉडल पर एमआरआई मशीन की खरीद होगी, लेकिन संबंधित कंपनी ने इसकी खरीद नहीं की है। एसआईसी का कहना है कि शासन और संबंधित कंपनी को पत्र भी लिखा गया है।