फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: थाने से निकलने के बाद मां के सामने बेटे ने लगाई ट्रक के आगे छलांग, मौत

Sun, 10 Jan 2021 08:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के थाना दन्नाहार क्षेत्र में शनिवार की दोपहर थाने से निकलने के बाद एक युवक सड़क पर गुजर रहे ट्रक के आगे कूद गया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक को शुक्रवार की रात थाना पुलिस बेहोशी की हालत में थाने लाई थी। सुबह मां के आने पर उसे थाने से छोड़ा गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नगला गड़रिया निवासी 40 वर्षीय रामकिशोर मानसिक रूप से परेशान था। शुक्रवार की रात उसने घर पर झगड़ा किया और हंगामा करते हुए बाहर निकल गया। देर रात थाना पुलिस उसे बेहोशी की हालत में बटरौली मोड़ के पास से उठाकर थाने लाई थी। 

रात को युवक अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था। शनिवार की सुबह जानकारी करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद मां थाने पहुंची, इसके बाद पुलिस ने रामकिशोर को मां सुपुदर्गी में दे दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आंखों के सामने हुई बेटे की मौत
युवक अपनी मां के साथ थाने से निकलकर अभी कुछ ही दूर चला था कि उसने घिरोर से मैनपुरी की ओर जा रहे ट्रक के आगे छलांग लगा दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आंखों के सामने बेटे की मौत होने से मां बेसुध हो गई। 

मथुरा: कलक्ट्रेट परिसर में दरोगा ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, एसएसआई को मारा तमाचा

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक मां के साथ चल रहा था। अचानक वह ट्रक के आगे कूद गया। 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें