फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरावली के पांच गांव में स्थापित होंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। क्षेत्र के पांच गांव के लिए शासन से प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानों से स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए जगह मांगी गई है। निर्माण कार्य पूरा होने तक गांव में किराए के भवन में उपकेंद्र का संचालन होगा।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक कुरावली डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए क्षेत्र के ग्राम बरौलिया, नगला ऊसर, बिशनपुरा, उद्देतपुर परमखुटी तथा गुलालपुर करनपुर में शासन के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाने के लिए ग्राम प्रधानों से संपर्क कर भूमि का चयन करने की कार्रवाई की जा रही है। भूमि का चयन होने के पश्चात निर्माण पूर्ण होने तक उक्त गांवों में किराए के भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जाएगा। जहां स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी। उक्त ग्रामों में प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र के संचालन के लिए प्रधानों के सहयोग से किराए के भवन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें