फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में गर्मी का प्रकोप : ताजमहल देखने आए तीन पर्यटकों की तबीयत बिगड़ी, चढ़ते पारे ने सबको किया पस्त

Wed, 21 May 2025 01:17 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ताजमहल परिसर में मंगलवार दोपहर गर्मी और लू से तीन सैलानियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
गर्मी से बेहाल रहे पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल परिसर में मंगलवार दोपहर गर्मी और लू से तीन सैलानियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया। आंध्र प्रदेश की संध्या को पेट दर्द, महाराष्ट्र की शिखा को उल्टी और बिहार की वैशाली को ब्लड प्रेशर कम होने से चक्कर आने की शिकायत हुई। परिजन वैशाली को पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र पर ले गए। वहां डॉक्टर ने दवा दी। 

विज्ञापन


आगरा के मौसम में गर्मी का प्रचंड रूप धीरे-धीरे नजर आने लगा है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार करने के बाद अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आगरा न्यूनतम तापमान के पायदान में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। 31 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ झांसी पहले नंबर पर है।

जिले में गर्मी लोगों को बेहाल करने लगी है। अधिकतम के साथ न्यूनतम पारा भी बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार होने के बाद अब न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। रविवार रात को जिले का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं सोमवार रात को इसमें 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह 28.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 
विज्ञापन


पिछले साल मई में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। तेज धूप, गर्मी और गर्म हवा के साथ उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान केंद्र अगले दो दिन बादलों के साथ बिजली कड़कने और धूल भरी तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त कर रहा है।

विज्ञापन

रात में महसूस हो रही है दिन जैसी गर्मी
न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में दिन जैसी गर्मी महसूस हो रही है। हवा में आर्द्रता का प्रतिशत 81 तक पहुंचने से उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। बहुमंजिला इमारतों में ऊपरी तल पर रहने वालों का गर्मी से हाल बेहाल है।

Taj Mahal: एंटी ड्रोन सिस्टम से होगी ताजमहल की सुरक्षा, यलो जोन में भी कड़ी निगरानी; ADG ने किया निरीक्षण

सबसे गर्म रात वाले शहर
1- झांसी-                            31डिग्री
2- आगरा-                          28.6 डिग्री
3- कानपुर (आईएएफ)-      28.2 डिग्री
3- प्रयागराज-                     28.2 डिग्री

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें