फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उपचार न मिलने की शिकायत पर स्वास्थ्य निदेशक ने जताई नाराजगी

Tue, 30 Apr 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उपचार न मिलने की शिकायत पर स्वास्थ्य निदेशक ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

सीएमएस को दिए समय से मरीजों को उपचार दिलाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश बीपी कल्याणी ने मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान एक मरीज ने एक घंटे से उपचार न मिलने की शिकायत की तो वे नाराज हो गए। उन्होंने सीएमएस को सुधार के निर्देश देते हुए मरीजों को समय से उपचार दिलाने के लिए कहा।
निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंगलवार की सुबह 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने इमरजेंसी के साथ ओपीडी और इंडोर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बाथरूम में पानी की उचित सप्लाई न होने, उपकरणों का रखरखाव सही ढंग से न होने पर निदेशक ने नाराजगी जताई। निदेशक से एक मरीज ने शिकायत की कि उसे एक घंटे से कोई डॉक्टर नहीं देख रहा है। इस पर उन्होंने समय से मरीजों को उपचार दिलाने के निर्देश सीएमएस को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक ने सीएमएस से कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को समय से उपचार दिया जाए। दवाओं और उपकरणों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ओपीडी में डॉक्टर समय से अपने कक्ष में बैठकर मरीजों को उपचार दें किसी प्रकार से उपचार में लापरवाही की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। निरीक्षण के समय सीएमएस डॉ. मदनलाल, डॉ. विकास यादव, डॉ.अर्जुन सिंह, उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें