फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू, मलेरिया के खतरे को देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मानसून के मौसम में फैलने वाले डेंगू, मलेरिया के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने बीमारियों से निपटने के लिए अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। जिला अस्पताल एवं पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वार्ड बनाने शुरू कर दिए है।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ ने सोरों स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिला डेंगू एवं मलेरिया बीमारी के लिए काफी संवेदनशील है। प्रत्येक वर्ष ही बीमारियां अपने पैर पसारती है। वर्ष 2021 में डेंगू व बुखार से 132 लोगों की जान गई। जबकि 250 लोग इन बीमारियों की चपेट में आए।
विभाग ने मौसम को देखते हुए अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जिला अस्पताल, सोरों, सहावर, कासगंज, गंजडुंडवारा, पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मलेरिया डेंगू वार्ड बनाए जा रहे है। इन वाडों में मच्छरों की रोक थाम के लिए बेड पर मच्छर दानी की व्यवस्था भी की गई है। ताकि वार्डों में भर्ती होने वाले मरीजों को मच्छरों के प्रकोप से बचाया जा सके। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अवनींद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 बेड का वार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें