थाना प्रभारी फिरयादियों की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान वहां हैड कांस्टेबल आ गया। उसने सबके सामने थाना प्रभारी से अभद्रता कर दी। मामले की शिकायत के बाद एएसपी ने हैड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
एटा के थाना सकरौली में तैनात एक हैड कांस्टेबल ने अपने ही थाना प्रभारी के साथ अभद्रता कर दी। वहां मौजूद जनता के सामने गाली-गलौज करने लगा। एसएसपी ने हैड कांस्टेबल को अनुशासनहीता करने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सकरौली दयानारायण पांडेय ने बताया कि शनिवार को वह थाने पर पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। उसी समय हैड कांस्टेबल विजनेश यादव उठकर आया और लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगा। जिसके कारण वहां मौजूद फरियादी परेशान हो गए। मैंने जब रोकना चाहा तो मेरे साथ भी अभद्रता करते हुए गाली देने लगा। विजनेश कार्यालय में तैनात अन्य कर्मचारियों को भी मेरे खिलाफ भड़काने का काम करता है। इसकी जानकारी मैंने तुरंत ही एसएसपी श्यामनारायण सिंह को दी।
बताया कि यह पिछले लगभग 2 माह से थाने में तैनात है। जनता शिकायत लेकर आती है तो हर व्यक्ति के साथ इसी प्रकार का व्यवहार करता है। जिसकी वजह से लोग परेशान हो जाते हैं। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि थाना प्रभारी के साथ हैड कांस्टेबल ने गलत व अभद्र व्यवहार किया है। जिसके बाद आरोपी हैड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।