फतेहाबाद के गांव डंडनियापुरा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन
फतेहाबाद। डंडनियापुरा गांव में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संत महेशानंद महाराज ने कहा है कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। कहा कि आज हमें अपनी युवा पीढ़ी को धर्म की जानकारी देनी होगी, तभी समाज आगे बढ़ेगा।
सहविभाग कार्यवाह संतोष खिरवार ने हिंदू समाज की एकजुटता पर बल दिया। मीनाक्षी ने पंच परिवर्तन को लेकर कुटुंब व्यवस्था कैसी हो इसकी जानकारी लोगों को दी। कहा कि हमें अपने परिवार के साथ एक समय भोजन करना चाहिए। सभी से बात करनी चाहिए। जिससे समस्या बड़ी होने से पहले ही हम उसका निदान कर सकें। और समाज में एकजुटता बनी रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान अजय शर्मा ने की। इस मौके पर देवेंद्र, राजकुमार प्रधान, बलिराम वर्मा, महेश, धर्मवीर और मनोज कौशिक आदि मौजूद रहे।