फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटेट: दूसरे दिन अभ्यर्थियों ने दिखाई तार्किक क्षमता

Mon, 09 Feb 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
केंद्र पर लगी परीक्षा​र्थियों की भीड़
विज्ञापन
आगरा। सीबीएसई की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2026 रविवार को दूसरे दिन खत्म हो गई। प्रत्येक पाली की अवधि ढाई घंटे रही। जिसमें पर्यावरण के प्रश्न आसान रहे जबकि अंग्रेजी के उत्तर देने में कठिनाई महसूस की गई।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली की परीक्षा 9:30 से 12 बजे तो दूसरी पाली 2:30 बजे से 5 बजे तक रही। परीक्षा में बड़ी संख्या में प्राइमरी व बेसिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक भी शामिल हुए। वहीं, दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा में 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया, जिससे उन्हें प्रश्न हल करने में सुविधा मिली।
प्रथम पाली की परीक्षा को अभ्यर्थियों ने सरल बताया। कुछ प्रश्न सीधे थे, जबकि कुछ में विस्तार से सोचने की जरूरत पड़ी। हिंदी विषय आसान रहा और पर्यावरण अध्ययन के प्रश्न भी सरल रहे। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा में अभ्यर्थी राजीव वर्मा ने बताया कि परीक्षा में पर्यावरण अध्ययन के प्रश्न घुमाकर और सोचने पर आधारित रहे। अंग्रेजी में एक्टिव-पैसिव और मिलान वाले प्रश्न कठिन रहे। इतिहास से जुड़े प्रश्न ठीक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें