फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: सेनिटाइजर नहीं है तो चिकित्सकों की यह सलाह जरूर मानें, वायरस रहेगा दूर

Sat, 07 Mar 2020 04:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

क्लीनिक पर आने वाले लोगों को जागरूक कर रहे चिकित्सक 
कोरोना की दहशत के बीच सेनेटाइजर और मास्क की किल्लत 
विज्ञापन
सेनिटाइजर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोनावायरस की दहशत के बीच सेनिटाइजर और मास्क की किल्लत हो गई है। दुकानों पर सेनिटाइजर नहीं मिल रहा है। ऐसे में चिकित्सक अपने यहां आ रहे मरीजों को जागरूक कर रहे हैं। 
विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना है कि सेनिटाइजर नहीं हैं तो साबुन या सर्फ से भी हाथों को तीन मिनट तक रगड़कर साफ करें। हाथों को हवा या फिर टिशू पेपर से सुखाएं, इसके बाद ही हाथों से किसी को छुएं। 

ये भी पढ़ें- कोरोनावायरस: घर में बना सकते हैं सेनिटाइजर, सस्ता होने के साथ है अधिक सुरक्षित
विज्ञापन


पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन गुप्ता ने बताया कि सेनिटाइजर नहीं है तो लोग साबुन-सर्फ से तीन मिनट तक खूब रगडे़ं, नाखून साफ करें। पानी से धोने के बाद हाथों को टिशू पेपर से पोंछे, टिशू पेपर नहीं है तो हाथों को हवा में लहराकर सुखा सकते हैं। इसके बाद ही किसी को छुएं। 
विज्ञापन

होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. कैलाशचंद सारस्वत ने बताया कि जुकाम-खांसी का मरीज है और उसके क्लोज संपर्क में हैं तो एन-95 मास्क जरूरत है। ऐसे मरीज से चार से छह फीट की दूरी भी बरत सकते हैं। छींकते-खांसते और थूकते वक्त विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

स्प्रिट-अल्कोहल से भी कर सकते हैं हाथ साफ

आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. जेके राणा ने बताया कि सेनिटाइजर नहीं है तो अल्कोहल और स्प्रिट से भी हाथों को साफ कर सकते हैं। इनका एक ढक्कन भरकर हाथों को आगे-पीछे, नाखूनों को अच्छी तरह से रगड़े और सुखाएं। 

ये भी पढ़ें- कोरोनावायरस: कालाबाजारी में एक और मेडिकल स्टोर सील, एक हजार मास्क जब्त

शहर में कोरोनावायरस के मरीज मिलने के बाद मास्क और सेनिटाइजर की मांग बढ़ गई। कुछ मेडिकल स्टोर संचालक कोरोना के खौफ को भुनाने के लिए कालाबाजारी करने लगे। इसके कारण मास्क और सेनिटाइजर की किल्लत हो गई। 



देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें